बेसिक कंप्यूटर कोर्स में क्या क्या सिखाया जाता हैं - पूरी जानकारी हिंदी में 'Tech Computer Guide'

दोस्तों आज के समय में कंप्यूटर का इस्तेमाल हर जगह किया जाता है चाहे वह स्कूल हो, कॉलेज हो, मोल हो, रेस्टोरेंट हो या फिर बैंक हो आदि। आज के समय में हर जगह कंप्यूटर वा लैपटॉप का उपयोग किया जाता है। दोस्तों यदि आप भी कंप्यूटर या लैपटॉप का उपयोग करते हैं तो आपको कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी जरूर होनी चाहिए। यदि आप कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी जानना चाहते हैं तो आप इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें, क्योंकि इस लेख में आपको बेसिक कंप्यूटर कोर्स के बारे में स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी दी गई है।

दोस्तो आपको बता दें कि यदि आप किसी भी कंपनी में जॉब के लिए जाते है अगर वो जॉब कंप्यूटर से संबधित है तो आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी न होने की वजह से आपको वो Job नही मिलती है और आपको बताया जाता है की आप किसी भी इंस्टीट्यूट को Join करके बेसिक कंप्यूटर कोर्स को कर लो। लेकिन दोस्तो यदि आप बेसिक कंप्यूटर कोर्स को करना चाहते है तो आपके मन में यह सोच जरूर आती होगी की बेसिक कंप्यूटर के कोर्स में क्या क्या सिखाया जाता हैं।

दोस्तो यदि आप नही जानते है की बेसिक कंप्यूटर कोर्स में क्या क्या सिखाया जाता हैं तो आप इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख में आपको बेसिक कंप्यूटर कोर्स से संबधित पूरी जानकारी और सभी संदेह क्लियर हो जायेंगे। इसलिए दोस्तो आप इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है - (What is Basic Computer Course in Hindi) :

दोस्तों आपको बता दें कि इंडिया में कंप्यूटर से संबंधित कोर्सों की कमी नहीं है लेकिन जितने भी कंप्यूटर कोर्स है उन्हें Work और प्रयोग के आधार पर अलग अलग कैटेगरी में बाटा गया है। जिसमे से एक कोर्स BCC होता हैं जिसे आज के इस लेख में आप विस्तार से जानेंगे। दोस्तो BCC का पूरा नाम Basic Computer Course होता हैं। इस कोर्स को उन लोगो के लिए तैयार किया गया है। 

जिन्हे कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी नहीं होती है और वो कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी को जानना चाहते हैं जैसे - कंप्यूटर क्या है, कंप्यूटर पर कैसे कार्य किया जाता है?, कंप्यूटर में उपस्थित एप्लीकेशन को कैसे चलाया जाता हैं? कंप्यूटर में इंटरनेट कैसे चलाया जाता हैं?, कंप्यूटर की सहायता से Letter कैसे तैयार किया जाता हैं आदि। 

बेसिक कंप्यूटर कोर्स एक ऐसा कंप्यूटर कोर्स होता है जिसमे उनको कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी दी जाती हैं जैसे - कंप्यूटर हार्डवेयर और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के बारे में बेसिक जानकारी दी जाती हैं और MS Office के बारे में भी जानकारी दी जाती है कंप्यूटर के कई ऐसे सॉफ्टवेयर वा भाग होते है जो कि इस कोर्स में आपको सिखाए जाते है।

दोस्तो यदि आप भी कंप्यूटर के बारे में बेसिक कोर्स को सीखना चाहते हैं और आपको यह नहीं पता है कि बेसिक कंप्यूटर कोर्स में क्या - क्या सिखाया जाता हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में ही बताएंगे की बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको टीचर क्या सिखाते है। 

Read More: प्राथमिक वा द्वितीयक मेमोरी को विस्तार से समझाइए?

बेसिक कंप्यूटर कोर्स में क्या क्या सिखाया जाता हैं:

  • दोस्तो बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको सबसे पहले कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी जाती हैं। कहीं - कहीं इस्टीट्यूड में इसे कंप्यूटर फंडामेंटल्स के नाम से भी जाना जाता हैं।
  • इस बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको Management of Files & Folders के बारे में बताया जाता हैं। इस कोर्स के अंतर्गत आप यह सीखेंगे की Files और Folders को कैसे मैनेज किया जाता हैं।
  • बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको MS Word के बारे में बताया या सिखाया जाता हैं। 
  • बेसिक कंप्यूटर कोर्स में सॉफ्टवेयर को Install और unstall कैसे किया जाता है यह भी सिखाया जाता है।
  • बेसिक कंप्यूटर कोर्स में टाइपिंग कैसे की जाती हैं यह भी सिखाया जाता हैं। 
  • इस बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको कंप्यूटर के important पार्ट्स के बारे में बताएंगे। जैसे - सीपीयू क्या है इसके कितने भाग होते है, माउस क्या है कैसे कार्य करता है, मॉनिटर क्या है इसके कितने भाग होते है, UPS क्या होता हैं, कीबोर्ड क्या होता हैं आदि।
  • बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको Internet के बारे में बताएंगे कि इंटरनेट कैसे चलाया जाता है यह भी सिखाएंगे। जैसे - की कंप्यूटर से Email कैसे की जाती हैं, वेब ब्राउज़र कैसे चलाया जाता हैं आदि सभी चीजे सिखाते हैं।
  • दोस्तो बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको MS Excel के बारे में भी बताया और सिखाया जाता हैं की MS Excel का क्या है, MS Excel का उपयोग कैसे किया जाता है।
  • दोस्तो बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको Files को डिवाइस के अंदर कैसे सेव किया जाता हैं, Text को कॉपी और पेस्ट कैसे किया जाता हैं, और Text को डिलीट कैसे किया जाता हैं आदि सभी चीजों की जानकारी दी जाती हैं।
  • दोस्तो बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको Folder कैसे बनाया जाता है और Pen Drive का उपयोग कैसे किया जाता हैं। यह भी बताया जाता हैं।
  • बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको MS Power Point के बारे में भी बताया जाता हैं की MS Power Point के अंदर इमेज को एड करना, फ़ॉन्ट्स का यूज करना और प्रेजेंटेशन को सेव कैसे किया जाता हैं आदि सभी चीजों को सिखाया जाता हैं।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स के अंतर्गत टॉपिक्स - (Basic Computer Course Topics) 

  1. कंप्यूटर फंडामेंटल्स की जानकारी 
  2. ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी
  3. पेंट सॉफ्टवेयर की जानकारी
  4. Notepad की जानकारी
  5. Wordpad की जानकारी
  6. MS Word की जानकारी
  7. MS Excel की जानकारी
  8. MS Power Point की जानकारी
  9. Management of Files & Folders की जानकारी:
  10. Internet की जानकारी 
  11. टाइपिंग की जानकारी

1. कंप्यूटर फंडामेंटल्स की जानकारी: 

दोस्तों आपको बता दें कि बेसिक कंप्यूटर कोर्स के कंप्यूटर फंडामेंटल्स के टॉपिक में आपको कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी दी जाती है। जैसे - कंप्यूटर का परिचय कंप्यूटर का इतिहास कंप्यूटर की विशेषताएं क्या होती हैं कंप्यूटर की सीमाएं क्या होती हैं, कंप्यूटर के अनुप्रयोग क्या होते हैं आदि कंप्यूटर फंडामेंटल्स में आपको इन सभी की जानकारी दी जाती हैं।

2. ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी:

दोस्तो बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको कंप्यूटर फंडामेंटल्स के बाद आपको कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में सिखाया या बताया जाता हैं। इस कोर्स में आपको कंप्यूटर को ऑपरेट करने को सिखाया जाता हैं और साथ ही यह भी बताया जाता हैं कि ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है यह कितने प्रकार के होते हैं इसके प्रमुख कार्य क्या है। दोस्तो ऑपरेटिंग सिस्टम की वजह से ही आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Files या Folders, कंप्यूटर Setting, कंप्यूटर Storage और कंप्यूटर Pinal Setting आदि सभी चीजों को नियंत्रित वा मेंटेन करके रख सकते है।

दोस्तो आपको बता दें कि ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है जिसकी वजह से आप कंप्यूटर को चला सकते है और उसे नियंत्रित भी कर सकते है। 

3. पेंट सॉफ्टवेयर की जानकारी :

दोस्तो आपको बता दें कि आपको बेसिक कंप्यूटर कोर्स के अंदर Paint सॉफ्टवेयर के टॉपिक के बारे में सिखाया जाता हैं। पेंट सॉफ्टवेयर में आपको पेंटिंग कैसे बनाई जाती है और उसे कलर कैसे किया जाता है, पेंटिंग ओपन कैसे किया जाता है। पेंट सॉफ्टवेयर में एक पेंसिल भी पाई जाती हैं जिसकी मदद से आपको ड्राइंग या कोई भी चित्र कैसे बनाया जाता हैं। दोस्तो आपको बता दें यदि आपको ड्राइंग बनाते समय कोई भी गलती हो जाती हैं तो उसे मिटाने के लिए आपको इसमें रबर भी मिल जाती हैं। पेंट सॉफ्टवेयर में आपको इन सभी चीजों के बारे में सिखाया जाता हैं।

4. Notepad की जानकारी :

दोस्तो आपको बेसिक कंप्यूटर कोर्स के अंदर आपको नोटपैड की भी जानकारी दी जाती हैं। इसमें आपको फाइल को कैसे सेव किया जाता हैं और फाइल कैसे बनाई जाती हैं आदि इन सभी चीजों के बारे में जानकारी दी जाती है। दोस्तो आपको बता दें कि Notepad छोटी फाइलों को सेव करने के लिए काफी बेहतर होती हैं लेकिन ज्यादातर नोटपैड का उपयोग वेब डिजाइन करने के लिए किया जाता हैं। दोस्तो यदि आप भी वेब डिजाइन का कार्य करना चाहते हैं तो आप नोटपैड सॉफ्टवेयर को अच्छी तरह से सीख ले । जिसकी मदद से आप Online भी वेब डिजाइनिंग का कार्य कर सकते है।

5. Wordpad की जानकारी :

दोस्तों आपको बता दे की वर्डपैड एक टेस्ट एडिटर सॉफ्टवेयर होता है जिसे Microsoft ने बनाया है। दोस्तों Wordpad आपको सभी प्रकार के Windows में देखने को मिलता है। इसमें आप किसी भी प्रकार के नोट्स तैयार कर सकते है, टेक्स्ट फोमेंट बना सकते है। दोस्तो आपको बता दें वर्डपैड की और भी कई सारी विशेषताएं है जिसकी वजह से Notepad से अलग है। Wordpad का उपयोग सबसे ज्यादा Notes बनाने के लिए ही किया जाता हैं यह एक वर्ड Processing सॉफ्टवेयर है जिसे Microsoft ने नोट्स बनाने के लिए तैयार किया है।

हालांकि माइक्रोसॉफ्ट के आने के बाद इसका यूज बहुत कम हो गया है लेकिन इसके कुछ ऐसे फीचर है जो आज भी इस यूनिक बनाते है। दोस्तो वर्डपैड में आप किसी भी डॉक्यूमेंट वा नोट्स को बनाकर तैयार कर सकते है।

6. MS Word की जानकारी:

Operating System के बाद आपको MS Word के बारे में सिखाया जाता हैं। दोस्तो आपको बता दें कि यह कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है। MS Word में आपको Decuments को Open करना, Create करना, Edit करना और Formating करना आदि सभी चीजे कैसे की जाती है यह सिखाया जाता हैं। दोस्तों आपको बता दें कि जहां भी कंप्यूटर का अधिकतर उपयोग किया जाता है जैसे - बैंको में, स्कूलों में, कॉलेजों में, कंपनियों में आदि सभी जगह कंप्यूटर के साथ MS Word का उपयोग किया जाता हैं। 

7. MS Excel की जानकारी:

दोस्तो इस बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको MS Excel के टॉपिक के बारे में भी बताया या सिखाया जाता हैं। MS Excel को Microsoft Excel के नाम से भी जाना जाता हैं। यह एक Powerful स्प्रेडसीट प्रोग्राम होता हैं। जिसमे आपको Calculation, Mark Sheet, Billing, Salary Sleep, ID Card, Data Entry, कंपनी के डेटाबेस की जानकारी, कर्मचारियों की जानकारी आदि भी बहुत सारे कार्य कैसे किए जाते है इन सभी के बारे में जानकारी दी जाती है।

दोस्तो आपको बता दें कि MS Excel बहुत ही महत्वपूर्ण सब्जेक्ट होता हैं यदि इसे आप सीख लेते है तो MS Excel आपको जॉब दिलाने में काफी मदद करेगा क्योंकि इसका उपयोग अधिकतर शिक्षा के क्षेत्र में, व्यापार के क्षेत्र में, सरकारी विभाग आदि में किया जाता हैं। 

इन सभी क्षेत्रों में MS Excel का उपयोग करके जानकारी तैयार की जाती हैं और MS Excel में तैयार की गई जानकारी को स्टोर करके रखा जाता हैं। इस लिए आप इन सभी क्षेत्रों में MS Excel की जानकारी होने के बाद आप जल्दी जॉब प्राप्त कर सकते है।

8. MS Power Point की जानकारी:

दोस्तो बेसिक कंप्यूटर कोर्स के अंदर आपको MS Power Point के टॉपिक के बारे में भी बताया या सिखाया जाता हैं। इसमें आपको प्रेजेंटेशन बनाने के बारे में पूरी जानकारी दी जाती हैं जैसे कि प्रेजेंटेशन कैसे बनाया जाता हैं, प्रेजेंटेशन बनाने के बाद उसे सेव करके कैसे रखा जाता हैं आदि सभी की जानकारी आपको MS Power Point के अंदर दी जाती हैं। दोस्तो आपको बता दें कि MS Power Point का उपयोग आज के समय में सबसे अधिक किया जाता हैं इसलिए दोस्तो यदि आप भी किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करना चाहते हैं तो आपको MS Power Point को उपयोग करना अच्छी तरह से आना चाहिए।

9. Management of Files & Folders की जानकारी:

दोस्तो आपको बेसिक कंप्यूटर कोर्स में फाइल्स और फोल्डर को कैसे मैनेज किया जाता है यह भी सिखाया जाता हैं। जैसे की फाइल का साइज कम और ज्यादा कैसे किया जाता है और यदि आप की किसी भी फाइल को दूसरे फोल्डर में रखना चाहते हैं तो आप उस फाइल को बड़ी आसानी से दूसरे फोल्डर में ट्रांसफर कर सकते हैं। ये सारी चीजे Management of Files & Folder के टॉपिक में सीखेंगे।

10. Internet की जानकारी :

दोस्तो बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको Internet के टॉपिक के बारे में भी बताया या सिखाया जाता हैं। कंप्यूटर और लैपटॉप में इंटरनेट सबसे महत्वपूर्ण सब्जेक्ट होता हैं इस लिए टीचर आपको बेसिक कंप्यूटर कोर्स के अंदर Internet को अच्छी तरह से सिखाते है जैसे की इंटरनेट क्या है, इंटरनेट कैसे चलाया जाता हैं, इंटरनेट का उपयोग अधिकतर किन क्षेत्रों या चीजों में किया जाता हैं।

इंटरनेट से संबधित बहुत सारे कार्य होते हैं जो आपको इस कोर्स में सिखाए जाते है। जैसे - जब आपको किसी को E-mail सेंड करना हो, जब आपको कोई भी फॉर्म भरना हो, जब आपको E-mail बनाना हो या फिर आपको E-mail लिखना हो आदि बहुत सारी चीजों के बारे में सिखाया या बताया जाता हैं।

इस लिए दोस्तो आपको बता दें की बेसिक कंप्यूटर कोर्स में Internet टॉपिक के बारे में कंप्यूटर टीचर आपको बेसिक से लेकर एडवांस तक की जानकारी को प्राप्त कराते हैं।

11. टाइपिंग की जानकारी:

दोस्तो आपको बता दें कि आपको Basic Computer Course के अंदर टाइपिंग कैसे की जाती हैं इसके बारे में आपको कंप्यूटर टीचर जरूर सिखाते है क्योंकि इसके बिना कंप्यूटर पर कोई भी लेटर टाइप करना, कोई भी फॉर्म भरना, कोई भी एप्लीकेशन टाइप करना संभव नहीं होता है। इस लिए आपको बेसिक कंप्यूटर कोर्स में टाइपिंग करने के बारे में जरूर जानकारी दी जाती है।

निष्कर्ष - (Cunclusion) :

दोस्तो आज के इस लेख में हमने बेसिक कंप्यूटर कोर्स में क्या क्या सिखाया जाता हैं यह सीखा है। दोस्तो मैं आशा करता हूं कि आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तो के पास शेयर करना ना भूलें। ताकि उनको भी जानकारी हो जाए की बेसिक कंप्यूटर कोर्स के अंतर्गत क्या क्या सिखाया जाता हैं।

दोस्तो यदि आपको बेसिक कंप्यूटर कोर्स में कोई भी डाउट है तो आप Comment करके पूछ सकते है। मैं आपके कॉमेंट का जवाब देने की पूरी कोशिश करूंगा। धन्यवाद..।

Read More: दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर की पूरी जानकारी 

Read More: मॉनिटर कितने प्रकार के होते है

बेसिक कंप्यूटर कोर्स से संबधित महत्वपूर्ण FAQ's :

Quest.1 बेसिक कंप्यूटर कोर्स में क्या- क्या पढ़ाया वा सिखाया जाता हैं?

Ans.दोस्तों आपको पता दे कंप्यूटर के बेसिक कोर्स में आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी जाती हैं। जैसे की इसके नाम से ही पता चलता है की कंप्यूटर टीचर आपको कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी दी वा सिखाई जाती हैं।

Quest.2 बेसिक कंप्यूटर कोर्स करने के क्या- क्या फायदे होते है?

Ans.दोस्तो आपको बता दें कि यदि आप बेसिक कंप्यूटर कोर्स को कर लेते है। तो आपको कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी हो जाती हैं जिससे आपको कई लाभ मिलते है जैसे कि आपको किसी भी कंपनी में जॉब पाने में आसानी हो जाती हैं।

Quest.3 कंप्यूटर के विकास में सर्वाधिक योगदान किसका है?

Ans.दोस्तो आपको बता दें कि कंप्यूटर के विकास में सर्वाधिक योगदान वान न्यूमैन को जाता हैं। क्योंकि इन्होंने ही सबसे पहले कंप्यूटर का अविष्कार किया था।

Quest.4 सर्वप्रथम आधुनिक कंप्यूटर की खोज कब हुई?

Ans.दोस्तो मुझे आशा है की आप में से बहुत से लोगो को इस इस क्वेश्चन का Answer पता होगा। दोस्तो आपको बता दें कि इसका राइट आंसर 1946 ई में आधुनिक कंप्यूटर की खोज की गई थी।

Quest.5 कंप्यूटर का नियंत्रक भाग कहलाता है?

Ans.दोस्तो कंप्यूटर का नियंत्रक भाग CPU को कहा जाता है और इसके साथ CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहा जाता है। CPU कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग भी होता हैं।

Quest.6 इंटीग्रेटेड सर्किट चिप का अविष्कार किसने किया है?

Ans.दोस्तो इंटीग्रेटेड सर्किट चिप का अविष्कार सर्वप्रथम जे. एस. किल्बी ने किया है। 

Quest.7 कंप्यूटर का पितामह किसे कहा जाता हैं?

Ans.दोस्तो यह बेसिक कंप्यूटर कोर्स का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है जिसका उत्तर आप में से बहुत से लोगों को पता होगा, की इसका राइट Answer चार्ल्स बबेज है। जिन्हे कंप्यूटर का पितामह कहा जाता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने