CPU क्या होता है सीपीयू की पूरी जानकारी - हिंदी में 'Tech Computer Guide'

दोस्तो आज के इस लेख में हम CPU क्या होता हैं और सीपीयू के बारे पूरी जानकारी जानेंगे। दोस्तों आपको बता दें कि कंप्यूटर को अपना कार्य करने के लिए कोई न कोई डिवाइस की जरूरत अवश्य पड़ती है, क्योंकि कंप्यूटर अपना कार्य अकेला नहीं कर सकता हैं। उसमे से एक डिवाइस सीपीयू है जो कि कंप्यूटर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है इसके बिना कंप्यूटर अपना कोई भी कार्य नहीं कर सकता। इस लिए CPU को कंप्यूटर का दिमाग भी कहा जाता है और आपको बता दें कि दिमाग के बिना किसी भी कार्य को नहीं किया जा सकता हैं। सीपीयू कंप्यूटर के लिए बहुत ही अच्छी भूमिका निभाता है। 

CPU क्या होता है सीपीयू की पूरी जानकारी

उदाहरण के लिए आपको बता दें कि जिस प्रकार मस्तिष्क के बिना मनुष्य अपना कोई भी कार्य नहीं कर सकता हैं ठीक उसी प्रकार कंप्यूटर भी CPU के बिना कोई भी कार्य नहीं कर सकता हैं। CPU के बारे में विस्तार से पूरी जानकारी जानने के लिए आप इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें। जिससे की आपको CPU से संबधित कोई भी संदेह न हो।

सीपीयू क्या होता है? - (What is CPU in Hindi):

दोस्तो आपको बता दें कि CPU एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है  इसका पूरा नाम सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit) होता है और इसे माइक्रो प्रोसेसर के नाम से भी जाना जाता हैं। यह कंप्यूटर का सबसे छोटा वा सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है। CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहा जाता है जो कि पूरे कंप्यूटर को कंट्रोल करने का कार्य करता है। 

दोस्तो उदाहरण के लिए आपको बता दे जिस प्रकार मस्तिष्क मनुष्य का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है और इसके बिना मनुष्य अपना कोई भी कार्य नहीं कर सकता हैं ठीक उसी प्रकार CPU भी कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता हैं और CPU के बिना कंप्यूटर भी कोई कार्य नहीं कर सकता हैं। इस लिए CPU को कंप्यूटर का 🧠 Brain यानी मस्तिष्क कहा जाता है।

दोस्तो आपको बता दें कि CPU एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता हैं जो Input डिवाइसो की सहायता से यूजर के द्वारा इंटर किया गया डाटा (Data) एवं कमांड (Command) को CPU प्राप्त करता है और उसे Process करके प्राप्त परिणाम एवं निर्देशों को आउटपुट डिवाइसो के माध्यम से यूजर के सामने स्क्रीन पर प्रदर्शित करता या भेजता है। इस लिए CPU कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है क्योंकि इसके बिना कंप्यूटर अपना कार्य नही कर सकता हैं।

सीपीयू की परिभाषा क्या है? - (What is Definition of CPU in Hindi):

"CPU एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होता हैं जो की Input डिवाइसो के द्वारा दिए गए डाटा या कमांड को प्राप्त करता है और उसे Process करके प्राप्त परिणाम को Output डिवाइस के माध्यम से प्रदर्शित करता है। उसे CPU कहते हैं।" CPU कंप्यूटर का सबसे छोटा वा सबसे महत्वपूर्ण भाग होता हैं।

CPU की खोज किसने की? :

दोस्तो आप सभी लोग CPU का उपयोग तो करते ही होंगे लेकिन क्या आपको यह पता है की इसका अविष्कार किसने और कब किया। दोस्तो अगर आपको नही पता है कि CPU का निर्माण किसने किया तो आपको बता दें कि CPU का निर्माण सन 1971 ई में इंटेल कंपनी में फेडेरिको फागीन (Federico Faggin) ने किया था। CPU का अविष्कार फेडेरिकों फागीन ने अकेले नहीं किया था बल्कि इनकी पूरी टीम थी। जिसमे मशातोषी शिमा, मार्शियन एडवर्ड कोर थे।

दोस्तो जो आप आज के समय में CPU का उपयोग कर रहे हैं  वो तो काफी Advance हो गया है और इस CPU का निर्माण डिजिटल तरीको से किया गया है। लेकिन जो पहले का CPU था उसका निर्माण करने में इंटेल 4004 का ही उपयोग किया गया था। 

सीपीयू के मुख्य घटक कौन-कौन से है? - (

दोस्तो क्या आप जानते है की CPU अपना कार्य कैसे पूरा करता है यदि नहीं जानते हैं तो आप नीचे दिए गए लेख को अच्छी तरह से पढ़िए। जिससे आपको पता चल जाएगा की सीपीयू अपना कार्य कैसे करता है तो दोस्तो आपको बता दें कि CPU अपने सभी कार्य को मुख्य रूप से तीन घटकों की मदद से पूरा करने में सक्षम होते हैं। जिनका वर्णन मुख्य रूप से इस प्रकार है -

  • Memory
  • CU - (Cantrol Unit)
  • ALU - (Arithmetic Logical Unit)

1. Memory - (मेमोरी):

दोस्तों आपको बता दे मेमोरी कंप्यूटर की सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है क्योंकि इसमें डाटा को स्थाई या अस्थाई रूप से स्टोर किया जाता है इसलिए इसे कंप्यूटर का भंडार गृह भी कहा जाता है। दोस्तो मेमोरी में डाटा Store होने से पहले CPU इस डाटा को स्मृति में भंडारित करती है और इसके बाद इसे मेमोरी में स्टोर किया जाता हैं। मेमोरी में डाटा स्टोर होने के बाद यूजर उसे जरूरत पड़ने पर पढ़ वा इस्तेमाल कर सकता हैं। 

दोस्तो आपको बता दें कि कंप्यूटर में मेमोरी एक फिजिकल डिवाइस होती है जो डाटा या इनफॉरमेशन को Temporary या Permanently स्टोर करके रखती है। दोस्तो मेमोरी मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं। 
  • प्राथमिक मेमोरी
  • द्वितीयक मेमोरी 

2.CU - (Cantrol Unit):

दोस्तो CU का पूरा नाम कंट्रोल यूनिट होता हैं। CU हार्डवेयर की क्रियाओं को नियंत्रित और संचालित करने का कार्य करता है इतना ही नहीं बल्कि यह Input तथा Output क्रियाओं को नियंत्रित करने का कार्य करता है और साथ ही यह मेमोरी और A.L.U. के मध्य डाटा के आदान वा प्रदान को निर्देशित करता है। यह प्रोग्राम को क्रियान्वित करने के लिए निर्देशों को Memory से प्राप्त करता है। यह निर्देशों को विद्युत संकेतो (Electric ⚡ Signals) में परिवर्तित करके यह उचित डिवाइस तक पहुंचाता है। 

3.ALU - (Arithmetic Logical Unit):

दोस्तो यह एक CPU का पार्ट्स होता है जिसका पूरा नाम अर्थमेटिक लॉजिकल यूनिट Arithmetic Logical Unit होता है। यह यूनिट डाटा पर अंकगणितीय क्रियाएं जैसे - ( जोड़, घटाना, गुणा, भाग) और तार्किक क्रियाएं (Logical Operation) करती है। A.L.U. कंट्रोल यूनिट से निर्देश लेता है। यह Memory से डाटा को प्राप्त करता है तथा प्रॉसेसिंग के पश्चात सूचना को मेमोरी में लौटा देता है। 

A.L.U. के कार्य करने की गति (Speed) अति तीव्र होती हैं यह लगभग 10 लाख गणनाएं प्रति सेकंड की गति से करता है। इसमें ऐसा इलेक्ट्रॉनिक परिपथ होता है जो बाइनरी अंकगणीतिय (Binary Arithmetic) की गणनाएं करने में सक्षम होता हैं।

CPU की मुख्य विशेषताएं क्या है? - 

CPU कंप्यूटर का दिमाग भी होता है यह मेमोरी से इनफॉर्मेशन को लेता है और उसे प्रोसेस करता है। CPU का निर्माण AMD और Intel जैसी कंपनियां करती है। दोस्तो आपको बता दें कि CPU के फीचर्स निम्न होते है जिनका वर्णन इस प्रकार से है -

1.CPU की Cache Memory:

Cache Memory एक छोटी मेमोरी होती है जो की सीपीयू के अंदर स्थित रहती है जिससे कि सीपीयू जल्दी से मेमोरी को एक्सेस कर पाता है। Cache मेमोरी Main मेमोरी से इनफॉर्मेशन को Fetch करता है और इस सूचना को CPU को भेज देता है। दोस्तो आपको बता दें कि Cache मेमोरी Main मेमोरी से तेज होती हैं इसमें तीन प्रकार की Cache मेमोरी होती हैं जो इस प्रकार Layer (L1), Layer (L2), Layer (L3) हैं।
L1 जो है वो L2 से छोटी होती है और L2 जो है वो L3 से छोटी होती हैं और तेज होती हैं।

2.CPU के Cores :

सीपीयू के अंदर बहुत सारे Cores होते हैं और और इनका प्रयोग Parallel Processing के कार्य के लिए किया जाता हैं। Cores कंप्यूटर सिस्टम की efficiency (दक्षता) को बढ़ा देते हैं और प्रत्येक Core की एक अपनी खासियत होती हैं और उसके पास खुद Cache मेमोरी होती हैं। जरूरत पड़ने पर एक Core दूसरे Core से Cammunicate भी कर सकते है।

3.CPU की Speed (गति) :

सीपीयू की स्पीड को GHz (गीगा हर्टज) या MHz (मेगा हर्टज) से मापा जाता है जहां हर्टज जो है वह फ्रीक्वेंसी की इकाई है। वह सीपीयू जिसकी जितनी ज्यादा फ्रीक्वेंसी होगी वह उतनी ही ज्यादा Speed (गति) से Tasks को पूरा करेगी।

4.CPU में Multithreading :

दोस्तो आपको बता दें कि Multithreading के कारण ही सीपीयू Parallel Processing को Support करता है और Multithreading में, सीपीयू के प्रत्येक Physical Core में दो Logical Cores होते है जो की Parallel में कार्य करते है और इसी के कारण पुरी Process की Speed (गति) बढ़ जाती है।

5.CPU की Bandwidth :

सीपीयू को इनपुट डिवाइस, आउटपुट डिवाइस और मेमोरी से Communicate करने के लिए एक सर्किट की आवश्कता होती हैं। जैसे - PCI Slots के द्वारा PCI Cards से Communicate किया जाता हैं और USB Controllers से USB Devices जैसे - माउस, कीबोर्ड, प्रिंटर आदि के साथ Communicate किया जाता हैं। 

वह Speed (गति) जिस पर यह Communication होता हैं उसे हम Bandwidth कहते हैं और Bandwidth हर सीपीयू में अलग अलग होता हैं जिस सीपीयू के पास ज्यादा Cores होते हैं उस सीपीयू के पास ज्यादा Bandwidth भी होते है और जिसके पास कम Cores होंगे उसके पास कम Bandwidth होगा।

CPU के मुख्य प्रकार क्या होते हैं - 

  • Single-Core Processor
  • Dual-Core Processor
  • Quad-Core Processor
  • Hexa-Core Processor
  • Octa-Core Processor 

1.Single-Core Processor :

Single Core Processor एक ऐसा Processor होता है जो कि एक समय में केवल एक ही कार्य को पूरा कर सकता हैं।इस प्रकार के CPU में केवल एक ही Core लगा होता था जिसकी वजह से केवल एक समय में एक ही कार्य को पूरा किया जा सकता हैं। इस प्रकार के CPU को शुरुआती के समय में उपयोग किया जाता था लेकिन आज के समय में इस प्रकार के CPU बहुत ही कम देखने को मिलते है।

2.Dual-Core Processor:

दोस्तो जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है कि इस प्रकार के CPU में दो Core पाए जाते है। दोस्तो आपको बता दें कि मदरबोर्ड में CPU तो एक ही होगा लेकिन उसमे दो Core पाए जाते है। इसका मुख्य रूप से यह फायदा होता हैं कि आप एक ही समय में एक अधिक task को पूरा कर सकते है। इससे पता चलता है की ये Single Core Processor की तुलना में काफी क्षमता वाले होते है।

3.Quad-Core Processor:

दोस्तो इस प्रकार के CPU का मतलब होता हैं की इस प्रकार के CPU में चार Core पाए जाते है। दोस्तो मदरबोर्ड में CPU तो एक ही होगा लेकिन उसमे चार Core पाए जाते है जिसका मुख्य रूप से यह फायदा है की आप एक ही समय में चार कार्यों को पूरा कर सकते है। यानी की दोस्तो इससे पता चलता है कि ये Dual Core Processor की तुलना मे काफी क्षमता वाला Processor होता हैं।

उदाहरण के लिए आपको बता दें कि यदि आप कंप्यूटर या लैपटॉप में Photoshop पर कार्य कर रहे हो और उसी समय में आप याद MS Word पे कार्य करना चाहते हैं तो आप कर सकते है और उसी समय में आप यदि Internet को चलाना चाहते हैं तो उसे भी चला सकते है और उसी समय में यदि आप Music सुनना चाहते हैं तो सुन सकते है।

4.Hexa-Core Processor:

दोस्तो इसके नाम से ही पता चलता है कि इस प्रकार के सीपीयू में छह core पाए जाते है जिसकी वजह से आप एक ही समय में छह कार्यों को पूरा कर सकते है। दोस्तो इससे पता चलता है कि यह Single Core Processor, Dual Core Processor और Quad Core Processor की तुलना में काफी क्षमता वाला प्रोसेसर होता हैं। दोस्तो आपको बता दें कि इस प्रकार के Processor में Intel i5 और i7 प्रोसेसर का उपयोग किया जाता हैं।

5.Octa-Core Processor:

दोस्तो जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है कि इस प्रकार के CPU में आठ Core होते हैं। एक ही CPU में आठ Core होते हैं। इस प्रकार के CPU में आप एक ही समय में आठ से अधिक कार्यों को पूरा कर सकते है। यह एक ऐसा Core Processor है जो कि सभी प्रोसेसर की तुलना मे काफी क्षमता वाला होता हैं। दोस्तो आपको बता दें कि इस प्रकार के Processor में 9वी पीढ़ी Intel i7 का उपयोग किया जाता हैं।

सीपीयू के मुख्य कार्य क्या है - 

  • दोस्तो सीपीयू का प्रमुख कार्य यह है कि विभिन्न कार्यों को क्रम में निर्धारित करना होता हैं। यानी कि दोस्तो कौन सा कार्य पहले करना है और कौन सा कार्य बाद में करना है इसका निर्धारण सीपीयू ही करता है।
  • सीपीयू का दूसरा प्रमुख कार्य यह है कि कंप्यूटर के विभिन्न उपकरणों को नियंत्रित वा निर्देशित करना होता हैं। 
  • सीपीयू का तीसरा प्रमुख कार्य यह है की कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच समन्वय स्थापित करना भी सीपीयू का ही कार्य होता हैं।
  • दोस्तो सीपीयू का चौथा प्रमुख कार्य यह है कि कंप्यूटर में यूजर द्वारा इनपुट किया गया डाटा निर्देशानुसार प्रोसेस करना होता है।

निष्कर्ष - (Cunclusion):

दोस्तो आज के इस लेख में हमने सीपीयू क्या होता हैं सीपीयू की पूरी जानकारी जैसे - सीपीयू क्या है, सीपीयू का अविष्कार किसने किया, सीपीयू के मुख्य घटक कौन कौन से है?, सीपीयू के मुख्य प्रकार क्या है?, सीपीयू के मुख्य कार्य क्या है आदि सभी जानकारी को जानने की कोशिश की है। दोस्तो यदि आपको या आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तो के पास शेयर करना ना भूलें ताकि उनको भी CPU के बारे में जानकारी हो सके। 

दोस्तो यदि आप मुझे कंप्यूटर से संबधित कोई भी सलाह देना चाहते हैं या आप कंप्यूटर से संबधित कोई भी Question❓ पूछना चाहते हैं तो आप Comment जरूर करें मैं आपके कॉमेंट का जवाब जरूर दूंगा। धन्यवाद...।

CPU से संबधित महत्वपूर्ण FAQ's :

Quest.1 सीपीयू के मुख्य कार्य कौन से हैं?

Ans.दोस्तो सीपीयू के मुख्य कार्य निम्न है जिनका वर्णन इस प्रकार है -
  • अर्थमैटिक और तार्किक निष्पादित करना।
  • संग्रहित प्रोग्राम निर्देशों को निष्पादित करना।
  • प्राइमरी मेमोरी या मुख्य मेमोरी से निकट से संपर्क करना।

Quest.2 सीपीयू में CMOS चिप का मुख्य उद्देश्य क्या है

Ans.दोस्तो आपको बता दें कि सीपीयू में CMOS का उद्देश्य यह है सिस्टम की सूचनाएं जैसे की समय और तिथि को सहेजता है।

Quest.3 सीपीयू को आंतरिक भंडारण कौन प्रदान करता है?

Ans.दोस्तो आपको बता दें कि सीपीयू को भंडारण Register प्रदान करता है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने