डेटाबेस से आप क्या समझते हैं इसकी विशेषता समझाइए - हिंदी में पूरी जानकारी

दोस्तो आप में से लगभग सभी लोग Facebook, Twitter Instagram और WhatsApp आदि सभी सॉफ्टवेयर का उपयोग तो करते ही होंगे, लेकिन दोस्तो इन सभी सॉफ्टवेयर को चलाने के लिए आपको इसमें सबसे पहले साइन अप करना होता हैं और साइन अप करते समय आप इसमें जो भी अपनी Details भरते हैं और वह डिटेल्स इसमें Store हो जाती हैं। दोस्तो आपके मन में यह Questions जरूर उठ रहा होगा की इन सॉफ्टवेयर में डाली गई Details स्टोर कैसे हो जाती हैं तो दोस्तो आपको बता दें कि ये सभी कार्य केवल Database की वजह से ही संभव हो सके है।

डेटाबेस से आप क्या समझते हैं इसकी विशेषता समझाइए

दोस्तो आज के इस लेख में हम आपको डेटाबेस से संबधित पूरी जानकारी देने की कोशिश करूंगा। जैसे - डेटाबेस से आप क्या समझते हैं इसकी विशेषताएं बताइए, डेटाबेस को यूज करने के फायदे क्या होते हैं, डेटाबेस को यूज करने की मुख्य हानियां क्या होती हैं आदि सभी चीजों की जानकारी मिलेगी।

डेटाबेस से आप क्या समझते हैं - (What is Database in Hindi) :

दोस्तों आपको बता दे की डेटाबेस कई सारे डेटा का एक समूह होता है। इन डाटा को डेटाबेस में एक व्यवस्थित तरीके से स्टोर किया जाता है, ताकि जब भी जरूरत पड़ने पर इन्हें आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। इसके लिए किसी भी Software या प्रोग्राम का उपयोग किया जाता हैं।

जिस तरह Microsoft office Excel में डाटा को स्टोर करने के लिए एक Table का उपयोग करते है जिसे हम अलग - अलग कई सारे कॉलम में डिवाइड करते है ताकि हमारा काम आसान हो सके। ठीक इसी तरह डेटाबेस में भी डाटा को एक टेबल में स्टोर किया जाता है। जिसने कई सारे Columns और Rows होते हैं, जिनकी वजह से उन्हें Access करना आसान हो जाता हैं।

एक डेटाबेस के अंदर ऐसे कई सारे Tables हो सकते हैं Internet पर ऐसे कई सारे Dynamic वेबसाइट मौजूद होती हैं जो की Databse का उपयोग करती हैं। उदाहरण के लिए आपको बता दें कि जैसे - Facebook को ही ले लीजिए जिस पर यूजर के बारे कई सारे डेटा जैसे उनका नाम, मोबाइल नंबर, प्रोफाइल पिक्चर, फ्रेंड्स, पोस्ट्स, स्टेटस आदि सभी डिटेल्स सर्वर में उपस्थित Database में ही स्टोर रहते है। 

DBMS क्या है :

दोस्तो DBMS के बारे में जानने से पहले इसका फुल फॉर्म क्या होता हैं यह जान लेते है। तो दोस्तो आपको बता दे कि डीबीएमएस का फुल फॉर्म Database Management System होता हैं। जैसा की इसके नाम से ही पता चल रहा है की इसका उपयोग Database को Manage करने के लिए किया जाता हैं। वास्तव मे यह एक प्रकार का Software होता हैं।

जिसकी सहायता से Database को Create किया जाता हैं और उस डेटाबेस में Data InsertUpdate, और Delete जैसे Task इसी सॉफ्टवेयर की सहायता से परफॉर्म किए जाते है। यह एक Interface Provide करता है जिसके द्वारा उस डेटाबेस में Data Insert और Modify भी कर सकते है, इसके अलावा जरूरत पड़ने पर किसी एप्लीकेशन द्वारा डेटाबेस को एक्सेस किया जा सकता हैं।

उदाहरण के लिए जब आप Facebook पर या किसी अन्य Plateform पर अपना अकाउंट बनाते हैं तो उसके द्वारा इंटर की गई सारी जानकारियां Facebook के डेटाबेस में स्टोर हो जाती है और बाद में इन जानकारियों की देखने के लिए आप फेसबुक के एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते है जो कि उस डेटाबेस से Linked होते हैं।

डेटाबेस की मुख्य विशेषताएं - (Feture of Database in Hindi) :

  • डेटाबेस डेटा वा सूचना को बनाए रखने में काफी मदद करता है।
  • दोस्तो आपको बता दें कि डेटाबेस का मुख्य फायदा यह है कि डेटाबेस की कम जगह में ही आप अधिक से अधिक डेटा को स्टोर कर सकते है।
  • डेटाबेस में आप किसी भी जानकारी को आसानी से एक्सेस कर सकते है।
  • डेटाबेस में कई सारे Colunms और Rows पाए जाते है जिनकी वजह से डेटा Access करना आसान होता हैं।
  • डेटाबेस में आप कई प्रकार के डेटा को अलग-अलग स्टोर कर सकते है।
  • डेटाबेस में स्टोर किए गए किसी भी डेटा को आसानी से Edit किया जा सकता हैं।
  • दोस्तो आपको बता दें कि डेटाबेस का मुख्य फायदा यह हैं कि एक ही डेटाबेस को कई सारे यूजर के द्वारा उसे एक्सेस किया जा सकता हैं।
  • डेटाबेस में आप Data Insert, Update, Delete और Edit जैसे Task कर सकते है।

डेटाबेस के मुख्य फायदे क्या है - (Benefits of Database in Hindi) :

  • डेटाबेस के जरिए आप कम Space में भी ज्यादा डेटा को स्टोर किया जा सकता हैं।
  • डेटाबेस में किसी भी जानकारी को आसानी से एक्सेस किया जा सकता हैं।
  • नए डेटा को Insert करना, पुराने डेटा को Edit करना और Delete करना आसान होता हैं।
  • एक ही डेटाबेस को कई सारे Applications या Users एक साथ एक्सेस कर सकते है।
  • किसी डेटाबेस Table से डाटा को Import या Export करना बहुत आसान होता हैं।
  • डेटाबेस आपको बैकअप और रिकवरी जैसी सुविधाएं भी प्रदान करता है।
  • डेटाबेस में आप डाटा को अलग-अलग तरीकों से Sort किया जा सकता हैं।
  • पेपर फाइल्स की तुलना में डेटाबेस आपको अधिक सिक्योर्टी प्रोवाइड करता है।

डेटाबेस की मुख्य हानियां क्या है - (Disadvantage of Database in Hindi) :

  • डेटाबेस में Feilure जैसी समस्याएं कभी भी हो सकती है जिसमे की आपका Important डाटा का लॉस हो सकता हैं।
  • Database में उपयोग किए जाने वाले Hardware और Software का मूल्य काफी अधिक होता है।
  • Database को डिजाइन करने में काफी समय को Spend करना पड़ता है और यह काफी मुश्किल भी होता हैं।
  • Database के सिस्टम को यूज करने से पहले इसे सीखने की आवश्कता होती हैं।

डेटाबेस की आवश्यकता क्यों है? : 

दोस्तो आपको बता दें कि डेटाबेस क्यों आवश्यक होता हैं तो दोस्तो डेटाबेस डेटा को व्यवस्थित करने की अनुमति देता है जिसकी वजह से डेटा को Access करना काफी आसान रहता हैं और साथ ही यह संग्रहित करने की भी सुविधा प्रदान करता है डेटाबेस को उपयोग करने की आवश्कता इस लिए होती है क्योंकि यह डेटा को सुरक्षित रखने की भी सुविधा प्रदान करता है और डेटाबेस डेटा तक पहुंचने और इसे प्रबंधित करने के लिए उपयोगकर्ताओं की काफी मदद करता है।

डेटाबेस का उपयोग कहां-कहां होता हैं :

दोस्तो आपको बता दें कि आज के समय में डेटाबेस का उपयोग हर जगह पर होता हैं या दोस्तो आप ये भी कह सकते है कि अब Database के बिना Internet कुछ भी नहीं है दोस्तो आपको बता दें की कुछ साइट्स ऐसी होती है जिनको आप डेटाबेस के बिना नही चला सकते है। डेटाबेस का उपयोग कई सारी जगहों पर किया जाता हैं जो की इस प्रकार हैं - 

  • Banking के क्षेत्र में
  • Railway Reservation के क्षेत्र में
  • Web Shopping के क्षेत्र में
  • Social Media Network के क्षेत्र में
  • Share Market के क्षेत्र में 
  • Online Gaming के क्षेत्र में
  • Hospital Management System के क्षेत्र में 

Banking के क्षेत्र में :

दोस्तो आपको बता दें कि डेटाबेस का उपयोग अधिकतर बैंकिंग के क्षेत्र में किया जाता हैं। बैंकिंग के क्षेत्र में डेटाबेस का उपयोग Customers की जानकारी को रखने के लिए किया जाता हैं। जैसे - Customers की पर्सनल इन्फोमेशन क्या है, Customers की अकाउंटिंग इनफॉर्मेशन क्या होती हैं आदि सभी की जानकारी रखी जाती हैं। जो की Database की वजह से ही संभव हो सका है।

 Railway Reservation System के क्षेत्र में :

रेलवे के रिजर्वेशन के क्षेत्र में टिकट को बुक करने के लिए पैसेंजर की जानकारी रखी जाती हैं कि पैसेंजर का नाम क्या है, उसने कब टिकट बुक किया है, आदि सभी चीजों की जानकारी स्टोर करके रखी जाती हैं। रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम के क्षेत्र में पैसेंजर की पूरी जानकारी स्टोर रहती है।

Web Shopping के क्षेत्र में :

दोस्तो आपको बता दें कि किसी भी शॉपिंग वेब में Online शॉपिंग करने के लिए Customers की जानकारी बहुत ही जरूरी होती है। जिसकी वजह ऑनलाइन ऑर्डर किया गया प्रोडक्ट कस्टमर्स के पास आसानी से पहुंच सके। इसलिए दोस्तो आपको बता दें कि किसी भी शॉपिंग वेब में प्रोडक्ट की जानकारी रखी जाती हैं और साथ ही Customers की जानकारी भी रखी जाती हैं। जिसकी मदद से प्रोडक्ट कस्टमर के पास पहुंच जाता हैं।

Social Media Network के क्षेत्र में :

दोस्तो आप मैं से बहुत से लोग सोशल मीडिया जैसे Twitter , Facebook, Instagram, LinkedIn और WhatsApp आदि सभी सोशल नेटवर्क का उपयोग तो जरूर करते ही होंगे इन सभी सोशल नेटवर्क को चलाने के लिए सबसे पहले आप इसमें साइन अप करते हैं और साइन अप करने के लिए आप अपनी जानकारी या इनफॉरमेशन को इसमें डालते हैं। जिससे कि इसमें डाली गई जानकारी स्टोर हो जाती है इन सभी सोशल मीडिया नेटवर्क की मदद से आप किसी भी समाचार को देख व लोगों तक पहुंचा सकते है। सोशल मीडिया नेटवर्क की वजह से आज के समय में काफी काम ऐसे है जो की आसान हो गए हैं।

निष्कर्ष - (Cunclusion) :

दोस्तो आज के इस लेख में हमने यह सीखा है कि डेटाबेस से आप क्या समझते हैं?(Database kya hota hai) और इसकी विशेषताएं क्या होती हैं। डेटाबेस के मुख्य फायदे क्या होते हैं?, डेटाबेस की मुख्य हानियां क्या होती हैं?, डेटाबेस का उपयोग कहा कहा किया जाता हैं? आदि सभी जानकारी के बारे में विस्तार से जाना है।

दोस्तो मुझे आशा की आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। दोस्तो यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तो के पास शेयर करना ना भूलें ताकि उन्हें भी Database के बारे में जानकारी हो सके। इस लिए दोस्तो आप अपने दोस्तो के पास इस आर्टिकल को शेयर जरूर करे।

दोस्तो यदि आपको इस आर्टिकल में डेटाबेस से संबधित कोई भी डाउट हो तो आप Comment जरूर करें मैं आपके कॉमेंट का जवाब जरूर दूंगा। धन्यवाद..।

Read More: बेसिक कंप्यूटर कोर्स में क्या क्या सिखाया जाता हैं 

Read More: एमएस वर्ड की मुख्य विशेषताएं 

डेटाबेस से संबधित महत्वपूर्ण FAQ's :

Quest.1 डेटाबेस को प्रबंधित करने के लिए किस चीज का उपयोग किया जाता हैं?

Ans.दोस्तों आपको बता दे कि डेटाबेस को प्रबंधित करने के लिए डीबीएमएस (DBMS) का उपयोग किया जाता हैं। DBMS का अर्थ डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम होता हैं।

Quest.2 TCL का फुल फॉर्म क्या होता हैं?

Ans.तो दोस्तो TCL का फुल फॉर्म ट्रांजेक्शन कंट्रोल लैंग्वेज (Transaction Cantrol Language) होता हैं।

Quest.3 DBMS का अविष्कार किसने किया था?

Ans.दोस्तो मुझे आशा है कि आपको इसका उत्तर पता होगा अगर नही पता है तो हम आपको बता दें कि DBMS का निर्माण चार्ल्स बैचमन (Charles Bachman) ने किया था।

Quest.4 डेटाबेस में किस प्रकार के डेटा को स्टोर किया जा सकता हैं?

Ans.तो दोस्तो आपको बता दें कि यदि डेटाबेस का उपयोग करते हैं तो आप इसमें Text, Files, Audio, Video, और Image आदि सभी को डेटाबेस में स्टोर कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने