पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन बनाने की विधि - स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी हिंदी में

दोस्तो यदि आप नही जानते है की पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन कैसे बनाया जाता हैं और आप सीखना चाहते हैं तो यह सीखने के लिए बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन कैसे बनाया जाता हैं (How to Make a Power Point Presentation in Hindi) इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी के साथ बताएंगे। इस लिए दोस्तो आप इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको प्रेजेंटेशन बनाने में कोई भी परेशानी न हो।

पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन बनाने की विधि

माइक्रोसाफ्ट पावर पॉइंट क्या होता हैं - (What is Microsoft Power Point in Hindi) :

दोस्तो आपको बता दें कि माइक्रोसाफ्ट (M.S.) ऑफिस के द्वारा बनाया गया यह एक माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट होता है जो की माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का एक भाग होता हैं माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट विश्व में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला एक सॉफ्टवेयर हैं। पावर पॉइंट का उपयोग प्रेजेंटेशन को बनाने के लिए किया जाता हैं। जो आज के इस लेख में विस्तार से जानेंगे की पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन कैसे बनाया जाता हैं - (Power Point Presentation Kaise Banaye in Hindi).

पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसमे प्रेजेंटेशन को बनाते समय Slide में डाटा, इनफॉर्मेशन को स्टेप बाय स्टेप एड किया जाता हैं। क्योंकि प्रेजेंटेशन को स्टेप बाय स्टेप Slide के द्वारा ही तैयार किया जाता है। दोस्तो आपको बता दें की ऑडियो, वीडियो, इमेज और ग्राफिक्स के द्वारा प्रेजेंटेशन तैयार किया जाता हैं।

माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट कैसे स्टार्ट करते हैं?-(How to Start Microsoft Power Point in Hindi):

दोस्तो आप अपने कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट ओपन करने की कोशिश कर रहे हैं और आप यदि ओपन नही कर पा रहे हैं तो नीचे बताई गई Keys को Follow करे जिससे की आप बड़ी आसानी से अपने कंप्यूटर में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन को ओपन कर पाएंगे।

  • Start Button
  • All Programs
  • Microsoft Office 
  • Microsoft Office PowerPoint 2007

इसे विस्तार से जानने के लिए आप नीचे दिए गए लेख को स्टेप बाय स्टेप जरूर पढ़ें। जिससे की आप आसानी से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन को ओपन कर पाएंगे।

पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन बनाने की विधि - (How to Make Power Point Presentation in Hindi):

1.दोस्तो आपको बता दें कि पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट Open करना होगा। माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में Start Button पर क्लिक करे।

2.इसके बाद दोस्तो आपको एक ऑप्शन दिख रहा होगा जिसका नाम है "All Programs" आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।

3.इसके बाद आपके सामने एक नया विंडो ओपन होगा जिसमे आपको बहुत सारे ऑप्शन दिख रहे होंगे, लेकिन आपको "Microsoft office" के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

4.माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन दिख जायेंगे। जिसमे से आपको "Microsoft Office PowerPoint" के ऑप्शन पर क्लिक करना है और आपका पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन ओपन हो जायेगा।

5.इसके बाद दोस्तो आपको अपना विषय चुनना है कि आपके प्रेजेंटेशन बनाने का उद्देश्य क्या है और आप किसके लिए या किस कार्य को करने के लिए प्रेजेंटेशन बनाना चाहते हैं।

6.दोस्तो अब आपको प्रेजेंटेशन को बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी मन पसन्द के अनुसार स्लाइड को चुनना है। स्लाइड को चुनने के लिए आपके सामने "New Slide" का ऑप्शन दिख रहा होगा जिस पर क्लिक करके आप अपनी मन पसन्द के अनुसार स्लाइड को चुन सकते है।

7.दोस्तो स्लाइड को चुनने के बाद आपको अपने प्रेजेंटेशन का टाइटल लिखना होगा। जिसे लिखने के लिए आपके सामने "Click to Add Title" का ऑप्शन दिख रहा होगा जिस पर क्लिक करे और अपने प्रेजेंटेशन का टाइटल डाले।

Examble के लिए मैं Basic Computer Course के ऊपर प्रेजेंटेशन बनाना चाहता हूं इस लिए मैंने टाइटल में Title में "Basic Computer Course" डाल दिया है।

8.दोस्तो यदि आप टाइटल के टेक्स्ट के साइज को Change करना चाहते हैं या कलर करना चाहते हैं या फिर अंडरलाइन करना चाहते हैं। तो आपको पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के होम पेज पर Font का ऑप्शन दिख रहा होगा। जिसकी मदद से आप अपने टाइटल को आकर्षक वा कलर फुल बना सकते है।

9.इसके बाद दोस्तो यदि आप अपने प्रेजेंटेशन की थीम यानी डिजाइन को Change करना चाहते हैं तो आपको पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के होम पेज पर Design का ऑप्शन दिख रहा होगा जिस पर क्लिक करते ही आपको बहुत सारे डिजाइन दिख रहे होंगे, जिसमे से आपको अपनी प्रेजेंटेशन के लिए उसमे से एक Design को सिलेक्ट कर सकते है।

10.इसके बाद दोस्तो आपको पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के होम पेज पर एनीमेशन का एक ऑप्शन दिख रहा होगा। जिस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने बहुत सारे एनीमेशन के ऑप्शन दिख रहे होंगे। जिसमे से आपको एक एनीमेशन को सिलेक्ट कर लेना है।

11.दोस्तो पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में आपको एक Insert का ऑप्शन दिख रहा होगा जिसकी मदद से आप अपने प्रेजेंटेशन में Image, Audeo, Video, Smart Art, Shapes, Screenahot, Chart, ग्राफिक्स आदि सभी चीजों को एड कर सकते है। जिसके बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।

12.दोस्तो आपको Insert के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको सबसे पहले New Slide का ऑप्शन दिख रहा होगा। जिस पर क्लिक करने से आप एक न्यू Slide एड कर सकते है।

13.दोस्तो इसके बाद आपको सेकंड ऑप्शन Table का दिख रहा होगा जिसकी मदद से आप अपने प्रेजेंटेशन में टेबल को बना सकते है। जिसकी मदद से किसी को भी अपना प्रेजेंटेशन समझना काफी आसान होता है।

14.इसके बाद दोस्तो आपको थर्ड ऑप्शन Picture का दिख रहा होगा जिसकी मदद से आप अपने प्रेजेंटेशन में किसी भी प्रकार की Image को एड कर सकते हैं। जिससे आपका बनाया हुआ प्रेजेंटेशन किसी को भी आसानी से समझ में आ जाता है।

15.इसके बाद दोस्तो आपको Online Picture का ऑप्शन दिख रहा होगा। दोस्तो यदि आपके कंप्यूटर में वो पिक्चर Save नही है जो आप अपने प्रेसेनेटेशन में एड करना चाहते हैं तो आप Online Picture के ऑप्शन की मदद से आप अपने प्रेसेनेटेशन में इंटरनेट की मदद से पिक्चर को एड कर सकते है।

16.इसके बाद दोस्तो आपको Screenshot का ऑप्शन दिख रहा होगा। दोस्तो यदि आपके कंप्यूटर में वो स्क्रीनशॉट सेव है जो आप अपने प्रेजेंटेशन में एड करना चाहते हैं तो आपको इस ऑप्शन की मदद से अपने प्रेजेंटेशन में Screenshot को एड कर सकते है।

17.इसके बाद दोस्तो आपको Photo Album का ऑप्शन दिख रहा होगा। जिस पर क्लिक करने से आप Multiple फोटोज सिलेक्ट करके एक Album बना सकते है।

18.दोस्तो आपको एक Smart Art का ऑप्शन दिख रहा होगा जिसकी मदद से आप अपने प्रेजेंटेशन में अलग अलग प्रकार के एलिमेंट्स एड कर सकते है जैसे - कोई भी लिस्ट हो, कोई भी इमेज हो आदि।

19.दोस्तो आपको एक Chart का ऑप्शन दिख रहा होगा जिसकी मदद से आप अपने प्रेजेंटेशन में Multiple डाटा को एक साथ दिखा सकते है। 

20.दोस्तो यदि आप अपने प्रेजेंटेशन में ऑडियो और वीडियो एड करना चाहते हैं तो पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के होम पेज पर आपको Insert का ऑप्शन दिख रहा होगा जिस पर क्लिक करने के बाद आप ऑडियो, वीडियो को एड कर सकते है।

21.दोस्तो यदि आप अपने प्रेजेंटेशन में Sound या Movie एड करना चाहते हैं तो आपको Insert के ऑप्शन पर क्लिक करना है इंसर्ट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको एक Sound और Movie का ऑप्शन दिख रहा होगा। जिसकी मदद से आप अपने प्रेजेंटेशन में Sound या Movie एड कर सकते है।

22.इसके बाद दोस्तो जब आपका पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन अच्छी तरह से बनकर तैयार हो जाए तब आपके सामने एक "Slide Show" का ऑप्शन दिख रहा होगा जिस पर आपको क्लिक करना है। 

23.दोस्तो Slide Show ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको एक "From Beginning" का ऑप्शन दिख रहा होगा जिस पर आपको क्लिक करना है इसके बाद आपकी बनाई हुई प्रेजेंटेशन शो हो जाएगी।

24.इसके बाद दोस्तो यदि आप अपने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से बाहर निकलना चाहते है तो आपको अपने कंप्यूटर में Esc की को दबाना है। जिससे आप पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से बाहर निकल आएंगे।

निष्कर्ष - (Cunclusion):

दोस्तो आज के इस लेख में हमने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन बनाने की विधि (Power Point Presentation Kaise Banaye) क्या होती हैं यह सीखा गया है। दोस्तो आपको बता दें कि पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन बनाना काफी मुश्किल कार्य नही है लेकिन यदि आप नही जानते है तो आप इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें, क्योंकि इस लेख में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन कैसे बनाया जाता हैं स्टेप बाय स्टेप विस्तार से बताया गया है।

दोस्तो यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तो के पास शेयर करना ना भूलें यदि आप कंप्यूटर से संबधित कोई भी सलाह देना चाहते हैं या कोई भी कंप्यूटर से संबधित जानकारी लेना चाहते हैं तो आप Comment जरूर करें। मैं आपके कॉमेंट का जवाब जरूर दूंगा। धन्यवाद....।

पावर पॉइंट से संबधित महत्वपूर्ण FAQ's :

Quest.1पॉवर पॉइंट में Duplicate Slide के लिए किस Key का उपयोग किया जाता हैं?

Ans.दोस्तो आपको बता दें कि पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में Duplicate Slide के लिए Ctrl+D key का उपयोग किया जाता हैं।

Quest.2 एमएस पावर पॉइंट में Slide Show के लिए किस शॉर्टकट Key का उपयोग किया जाता हैं?

Ans.दोस्तो यदि आप अपने कंप्यूटर में शॉर्टकट Key मदद से Slide Show करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप F5 Key का उपयोग करें और Slide Show को Cancel करने के लिए Esc Key का उपयोग करे। 

Quest.3पावर पॉइंट को Close करने के लिए किस Key का उपयोग किया जाता हैं?

Ans.पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन को Close करने के लिए आप Alt+F4 Key का उपयोग करें। जिसकी मदद से आप पावर पॉइंट को Close कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने